Homeइनफॉर्मेटिवबुर्ज खलीफा क्या है और कौन है इसका मालिक | Burj Khalifa...

बुर्ज खलीफा क्या है और कौन है इसका मालिक | Burj Khalifa किसने बनवाया

आज के इस लेख में हम दुनिया के सबसे अमीर शहर दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग, जिसे बुर्ज खलीफा कहा जाता है, के बारे में बात करेंगे. आज आप बुर्ज खलीफा क्या है, इसमें कौन रहता है, बुर्ज खलीफा कहाँ है और इसका मालिक कौन है जैसे सवालों से जुड़े जवाबों के बारे में जानेंगे.

बुर्ज खलीफा इतिहास में अब तक कि सबसे ऊँची इमारत है जिसके बारे में बनने से पहले कल्पना करना भी संभव नहीं था. इस इमारत के निर्माण को पूरा करने के लिए 12 हजार मजदूर लगे थे. आज दुबई की यह इमारत दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग दूर-दराज से इसे देखने के लिए वहां जाते हैं. तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी.

बुर्ज खलीफा क्या है? – What is Burj Khalifa in Hindi

burj khalifa kya hai

बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है, जिसकी ऊंचाई 829.9 मीटर है. इस 163 मंजिला इमारत में शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, ऑफिस और सिनेमा घर जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इस इमारत को 95 किलोमीटर की दूरी से भी साफ़ देखा जा सकता है. बुर्ज खलीफा को देखते ही पता चलता है कि यह बिल्डिंग शीशे और स्टील से निर्मित है. बिल्डिंग के बाहरी आवरण में 2600 ग्लास पैनल लगाए गए हैं. शीशे के आवरण के लिए खासतौर पर 300 आवरण विशेषज्ञों को चीन से बुलाया गया था. 

बुर्ज खलीफा केवल सबसे ऊँची इमारत ही नहीं बल्कि 65 किमी/घंटे की रफ़्तार से चलने वाली सबसे तेज और लंबी लिफ्ट, 76वीं मंजिल पर सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल, 158वीं मंजिल पर सबसे ऊंची मस्जिद, 144वीं मंजिल पर सबसे ऊंचा नाईटक्लब, दूसरे सबसे ऊंचे अवलोकन डेस्क और सबसे ऊंची फ्रीस्टैंडिंग बिल्डिंग का ख़िताब भी इसके नाम है.

अधिक ऊंचाई होने के कारण इमारत के ग्राउंड फ्लोर और टॉप फ्लोर का तापमान भी अलग-अलग होता है. टॉप फ्लोर का तापमान, ग्राउंड फ्लोर की अपेक्षा 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है. इमारत से जुड़ी एक दिलचस्प बात है कि निर्माण के दौरान इमारत का नाम बुर्ज दुबई था, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान, जिन्होंने इमारत के निर्माण में वित्तीय सहायता की थी, के सम्मान में उद्घाटन के दौरान इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया. 

बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट www.burjkhalifa.ae के अनुसार building के लिए जलापूर्ति विभाग द्वारा दिन भर में औसतन 9,46,000 लीटर पानी की सप्लाई की जाती है. 

बुर्ज खलीफा को बनाने में कितना समय लगा?

विष की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने में 6 साल का समय लगा. इस इमारत के निर्माण के लिए प्रतिदिन 12000 मजदूर काम किया करते थे. Burj Khalifa को बनाने का काम जनवरी 2004 में शुरू किया गया था और इसे अक्टूबर 2009 में पूरा कर लिया गया. आधिकारिक तौर पर बुर्ज खलीफा का उद्घाटन जनवरी 2010 में किया गया.

बुर्ज खलीफा को बनाने में कितना खर्चा लगा?

बुर्ज खलीफा के निर्माण में लगभग 8 अरब डॉलर की राशि खर्च हुई, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी धनराशि है. इमारत के निर्माण में लगभग 1,10,000 टन कंक्रीट और 55,000 टन से अधिक स्टील रेबर लगा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर हैं जिसमें 900 अपार्टमेंट, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर, 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस है.

बुर्ज खलीफा के नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स

burj khalifa

Burj Khalifa के नाम world records को आप निचे देख सकते हैं.

  • बुर्ज खलीफा दुनिया में अब तक की सबसे लंबी संरचना है.
  • वर्तमान में बुर्ज खलीफा सबसे ऊंची बिल्डिंग है.
  • यह दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है.
  • दुनिया की सबसे ऊंची फ्रीस्टैंडिंग संरचना है (किसी दूसरी संरचना का सपोर्ट नहीं).
  • आवासीय स्पेस के साथ दुनिया की सबसे लंबी संरचना है.
  • दुनिया में सबसे अधिक मंजिला इमारत (163) है.
  • इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा लिफ्ट इंस्टॉलेशन है.
  • बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली लिफ्ट है.
  • दुनिया का सबसे ऊंचा नाइट क्लब बुर्ज खलीफा में है.
  • इसमें सबसे ऊंचा वर्टिकल कंक्रीट पम्पिंग सिस्टम (बिल्डिंग के लिए) है.
  • एक एल्यूमीनियम और शीशे के मुखौटे के साथ दुनिया की सबसे ऊंची संरचना है.
  • बुर्ज खलीफा में दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्तरां मौजूद है.
  • इसपर न्यू ईयर के लिए आतिशबाजी का दुनिया में सबसे ऊंचा डिस्प्ले लगा है.
  • बुर्ज खलीफा में दुनिया का सबसे बड़ा लाइट और साउंड शो स्टेज है.

बुर्ज खलीफा से जुड़े विवाद

बुर्ज खलीफा इमारत विवादों के घेरे में भी रही है. मानव अधिकार संगठनों ने आरोप लगाया था कि इस बिल्डिंग के निर्माण में ज्यादातर मजदूर दक्षिण एशिया क्षेत्र से थे और उन्हें दिहाड़ी मजदूरी 5 डॉलर के हिसाब से दी गई थी. इसके अलावा इसे ठंडा करने के लिए लगे एयर कंडीशनर (AC) पर खर्च होने वाली बिजली के लिए भी सवाल उठाए गए थे.

Burj Khalifa से संबंधित FAQ

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है?

बुर्ज खलीफा के मालिक Emaar Properties के चेयरमैन मोहम्मद अलाब्बर हैं. अलाब्बर, Burj Khalifa के अलावा दुबई में कई अन्य प्रसिद्ध प्रॉपर्टीज के भी मालिक हैं.

बुर्ज खलीफा कहां है?

बुर्ज खलीफा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) नामक देश के दुबई शहर में स्थित है.

बुर्ज खलीफा क्यों बनवाया गया था?

बुर्ज खलीफा बनाने का उद्देश्य तेल आधारित अर्थव्यवस्था में विविधता लाना और दुबई को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाना था.

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई कितनी है?

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829.9 मीटर यानी 2722.769 फीट है.

बुर्ज खलीफा किसने बनवाया था?

बुर्ज खलीफा के डिजाइन की जिम्मेदारी Emaar Properties द्वारा अमेरिका की एक कंपनी Skidmore, Owings & Merrill (SOM) को दी गई थी. इसी कंपनी के आर्किटेक्ट एड्रियन स्मिथ (Adrian Smith) द्वारा बुर्ज खलीफा को डिजाइन किया गया था. बुर्ज खलीफा के अलावा भी एड्रियन द्वारा कई बिल्डिंगों का निर्माण किया गया है जिनमें न्यूयॉर्क स्थित सेंट्रल पार्क टावर, लंदन स्थित ब्रॉडगेट टावर इत्यादि शामिल हैं.

बुर्ज खलीफा के अंदर क्या है?

बुर्ज खलीफा के अंदर शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, ऑफिस, सिनेमा घर, अपार्टमेंट, मस्जिद, पार्किंग स्पेस इत्यादि शामिल हैं.

Conclusion

उम्मीद करती हूँ आपको मेरा यह लेख “बुर्ज खलीफा क्या है और इसका मालिक कौन है | Burj Khalifa किसने बनवाया” जरूर पसंद आया होगा. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है Burj Khalifa in Hindi से संबंधित सभी जानकारियां आप तक पहुंचाने की ताकि आपको इस विषय के संदर्भ में किसी दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत ना पड़े. अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो या कुछ नया सीखने को मिला हो तो कृपया इसे अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर जरुर करें.

Monika Chauhan
Monika Chauhanhttps://hindivibe.com/
मोनिका चौहान Hindivibe की Co-Founder और Author हैं. इन्हें सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारियों का अध्ययन करना और उनके बारे में लिखना अच्छा लगता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles